मथुरा में मतदान के बाद चुनाव की थकान दूर करते दिखे प्रत्याशी। वहीं भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमामालिनी चुनाव के दौरान प्रचार की भागदौड़ से शुक्रवार को मुक्त नजर आईं।
आम दिनों की दिनचर्या की भांति वे सुबह 9:30 बजे ही तैयार हो गई थीं। नामांकन के दिन लिए संकल्प के तहत सबसे पहले ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन के लिए मथुरा पहुंच गईं।
यहां 10:50 बजे आरती की और कुछ घंटे मंदिर में ठाकुर जी के भक्तों के साथ बिताए। उनके भाई और भाभी भी साथ थे। इसके बाद चुनाव कार्यालय पहुंचीं। फिर वृंदावन स्थित अपने घर पहुंच गईं। कुछ समय रुकने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।