तूफान के बाद गिरा पेड़- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तूफान को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। मैसेज में सात मई को भयंकर तूफान आने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही तूफान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इसको लेकर मैनपुरी जिले के लोगों में दहशत का माहौल है। क्योंकि रविवार को बरनाहल और करहल क्षेत्र में आए तूफान ने काफी तबाही मचाई थी। इस दौरान पेड़ के नीचे दबने से एक किशोरी की मौत भी हो गई थी।
हालांकि तूफान को लेकर जिला प्रशासन ने अभी तक कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं की है। जिले के परिषदीय और प्राइवेट सभी स्कूल प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी खुले रहेंगे।
उधर, मौसम विभाग ने तूफान की चेतावनी जारी की है। इस पर आगरा जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही आठ मई को कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।