फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद ने एएमयू तस्वीर विवाद के पीछे बतायी साजिश, कह दी बड़ी बात

Mon, 07 May 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
amu
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर मचे बवाल को लेकर छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने निंदा की है। 
विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि एएमयू में 80 वर्षों से तस्वीर लगी हुई है, लेकिन अब आकर इस मुद्दे को हवा दी गई है। इसके पीछे साजिश है। सांसद रविवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
 
इस मौके पर सांसद ने कहा सपा-बसपा का गठबंधन देश व प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, कमजोरों को न्याय दिलाएगा। इस दौरान भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकार निशाने पर रही। 
विज्ञापन


बताते दें कि सपा सांसद गांव घमुरिया में ठेकेदार वृजेश यादव के आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने एटा आए थे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, डा. श्याम सिंह शाक्य, जुगेंद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। 

धर्मेंद्र यादव ने भागवत के उद्घाटन के बाद गांव में आयोजित जनसभा में वोटरों की नब्ज टटोलते हुए देखे गए। हालांकि जनसभा में चंद लोगों की भीड़ उन्हें अपनी ओर आकर्षित नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें