फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार स्लीपर बस खोखे में घुसी, मची भगदड़; एक की मौत

Sat, 25 Nov 2023 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे खोखे में जा घुसी। हादसे में बस चालक की मौत  हो गई, जबकि कुछ सवारियां चोटिल भी हुई है।
 
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्लीपर बस खोखे में घुसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा में ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद पर स्लीपर कोच बस ने जमकर तबाही मचाई। अनियंत्रित बस सड़क किनारे स्थित खोखे में घुस गई, जिससे भगदड़ मच गई। हादसे में एस व्यक्ति की मौत की सूचना है। कुछ सवारियां चोटिल भी हुई है।। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


गांव बाद के रहने वाले रणधीर सिंह का सड़क किनारे पान का खोखा है।  शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे जनता ट्रेवल्स की  स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर खोखे में घुस गई। इस हादसे में कई सवारी चोटिल हो गईं।  गांव सिंगेंचा के रहने वाले जगदीश चाहर के पैर में चोट आई है। इस हादसे में चालक 40 वर्षीय हेमंत सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी शिवनगर पोखरा धौलपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


जनता ट्रेवल्स की बस करीब 40 सवारी लेकर धौलपुर की तरफ से जयपुर की तरफ जा रही थी। सूचना पाकर मौके पर थाना मलपुरा पुलिस फोर्स पहुंच गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें