फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार मैक्स ने उजाड़ दिए दो घर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Tue, 17 Nov 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 1 मृतक सतीश फाइल फोटो परिजन द्वारा उपलब्ध सुरेश का यही फोटो मिला है ,दूसरा भी लेने का प्
विज्ञापन
खेरागढ़। क्षेत्र के सैंया मार्ग पर महुआखेड़ा गांव के समीप रविवार रात करीब नौ बजे मैक्स पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे में क्षेत्र के गांव भाकर निवासी सुरेश (50) और उनके भतीजे सतीश (30) पुत्र हाकिम सिंह की मौत हुई है। दोनों चाचा-भतीजे मजदूरी करते थे। रविवार की रात वे बाइक से खेरागढ़ जा रहे थे। हादसे में सड़क किनारे खड़ा महुआखेड़ा निवासी बॉबी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका आगरा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मृतक सतीश का एक साल का बेटा और दो साल की बेटी है। पिता की मौत से दोनों मासूमों के सिर से साया उठ गया। परिजन रामकिशन ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे। शव देखते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस ने हादसे में शामिल मैक्स पिकअप और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर पिकअप चालक को भी हिरासत में लिया है। एसीपी खेरागढ़ सुनीता चौहान ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें