फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: डंपर ने बाइक सवार को रौंदा...एक भाई की मौत, दूसरा दूर जा गिरा; परिजनो में मचा कोहराम

Sat, 13 Dec 2025 07:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्मादपुर में रफ्तार से दौड़ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई, वहीं दूसरा दूर जा गिरा। उसे भी चोंट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर-बरहन रोड़ पर ममता इंटर कॉलेज के सामने बाइक सवार दो भाइयों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक डंपर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 9 बजे फिरोजाबाद, थाना पचोखरा के गांव मनी गढ़ी (पमारी) के सुरेश चंद्र अपने भाई तिलक के साथ एत्मादपुर आ रहे थे। एत्मादपुर-बरहन मार्ग पर ममता इंटर कॉलेज के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रहे डंपर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में तिलक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बाइक चला रहा भाई दूर जाकर गिर गया।

घटना की जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तिलक आगरा की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसके दो छोटे बेटे हैं, एक 6 साल और दूसरा दो साल का है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित सुरेश चंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर का नम्बर संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें