वह कैंट स्टेशन रोड पर आए थे। तकरीबन 1 बजे कार अनियंत्रित हो गई। सुल्तानपुरा मार्ग पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से तेज धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग घबरा गए। कार में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शी रंजीत ने पुलिस को बताया कि वह आटो खड़ा कर पास में ही लेटा हुआ था। कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी। कार में फंसे युवक दर्द से कराह रहे थे। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद ई रिक्शा से अस्पताल भेजा।
एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में अरुण की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग आ गए। उनमें कोहराम मच गया। बाकी चारों भी घायल हुए हैं। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसा हुआ था। घायलों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
नवंबर में थी शादी
मृतक के चाचा उमेश ने बताया कि अरुण का रिश्ता तय हो गया था। नवंबर में शादी होने वाली थी। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थी। खरीदारी हो गई थी। मगर, हादसे में अरुण की जान चली गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, घटना के समय लोगों ने वीडियो भी बनाया था। यह वायरल भी हुआ है।