फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा का छात्र ऋषिकेश में डूबा: स्कूल से शैक्षिक भ्रमण पर गया था, एसडीआरएफ ने शुरू किया गंगा में सर्च अभियान

Fri, 20 Nov 2026 12:04 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा/यमकेश्वर

सार

गंगा में डूबकर हाईस्कूल का छात्र लापता हो गया। छात्र के लापता होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। एसडीआरएफ ने छात्र की तलाशी की, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमकेश्वर के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संत सेवा आश्रम के पास नाव घाट पर बृहस्पतिवार शाम गंगा में रोहता, सदर निवासी 15 वर्षीय छात्र अंश डूबकर लापता हो गया। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक छात्र का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को फिर से तलाश अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा से 32 स्कूली बच्चों का दल शैक्षिक भ्रमण पर ऋषिकेश आया था। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे दल लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संत सेवा आश्रम के पास नाव घाट पर पहुंचा। इसी दौरान 15 वर्षीय दसवीं का छात्र अंश परमार पुत्र राजकुमार गंगा में डूबकर लापता हो गया। छात्र के गंगा में लापता होने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और गंगा में सर्च अभियान शुरू किया। गंगा के तेज बहाव और गहराई के कारण किशोर की तलाश में टीम को चुनौती का सामना करना पड़ा। देर शाम तक अभियान चलाने के बावजूद अंश का कोई सुराग नहीं मिल पाया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया। शुक्रवार को भी किशोर की तलाश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें