मैनपुरी के बेसिक शिक्षा विभाग में एक के बाद एक फर्जी शिक्षकों की शिकायत मिल रही है। अब करहल में तैनात एक शिक्षक की फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी करने की शिकायत उसके चाचा ने ही की है। शिकायत मिलने पर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी करहल को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है।
यहां का है मामला
गांव टिकुरी निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बीएसए को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि हरेंद्र सिंह वर्तमान में करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पडरी पर सहायक अध्यापक के रूप में तैनात है। हरेंद्र सिंह की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल फेल है। आरोप लगाया गया है कि हरेंद्र ने अपना नाम बदल लिया है। उसका सही नाम हृदेश कुमार है। इसकी जन्मतिथि 29 नवंबर 1974 है।