समाजवादी पार्टी के अलीगढ़ में छर्रा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली।
वह जेल से बाहर आ गए। विदेशी पिस्टल रखने के मामले में करीब एक माह से बंद चल रहे विधायक जेल से छूटे तो कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि अलीगढ़ के छर्रा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह के घर लखनऊ की टीम ने छापेमारी कर विदेशी पिस्टल बरामद करने का दावा किया था।