फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा से सवा महीने पहले ही तप रहा जिला, पारा पहुंचा 45 डिग्री पर

विज्ञापन
कासगंज में गर्मी की खबर से संबंधित फोटो एक महिला धूप से बचाव को छाता लगाकर निकलती - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नौतपा से सवा महीने पहले ही जिला तपने लगा है। पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। इतना पारा अप्रैल के पहले पखवाड़े के आरंभ में वर्ष 2017 में पहुंचा था। पारे की अधिकता से हर कोई बेहाल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

रोहणी नक्षत्र में सूर्य 15 दिन तक रहता है। इसमें से शुरू के 9 दिन गर्मी ज्यादा पड़ती है, और 10 वें दिन से कम होने लगती है इसीलिए नौतपा सिर्फ 9 दिन का होता है। इस बार यह नौतपा 25 मई से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इस बार मौसम में अभी से काफी गर्मी पड़ रही है। आसमान से आग बरस रही है। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों तक पारा 44 डिग्री पर पहुंचने के बाद गिरावट आ गई थी। तीन दिन से पारा 42 डिग्री के आसपास चल रहा था, लेकिन सोमवार को पारा फिर से उछाल मार गया। सुबह से ही मौसम में काफी गर्मी हो गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 29 डिग्री पर रहा। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ने लगा। दोपहर 12 बजे तक पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि दोपहर 3 बजे पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन गर्मी का अहसास 47 डिग्री तापमान जितना हुआ। यह स्थिति सांय 4 बजे तक बनी रही। इतनी अधिक गर्मी पड़ने से लोग बेहाल हो गए। बाजार में चहल पहल पर इसका असर देखा गया। सांय के समय लोगों को सूर्य की तपिश से कुछ राहत मिली।
पिछले वर्षो में 18 अप्रैल का तापमान आंकडों की नजर में
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2017 45 30
2018 42 29
2019 38 24
2020 40 30
2021 39 28
2022 45 29
क्या है नौतपा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में आ जाता है तो नौतपा शुरू हो जाता है। सूर्य 15 दिनों के लिए इस नक्षत्र में आता है। इन दिनों में सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं। इनमें पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है। यदि इन नौ दिनों में किसी भी प्रकार से बारिश न हो और न ही ठंडी हवा चले तो यह माना जाता है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी ।
विज्ञापन

सूर्य 25 मई को रोहणी नक्षत्र में रहेंगे। यह स्थिति आठ जून तक रहेगी। इनमें पहले नौ दिन नौतपा के रहेंगे। इन दिनों गर्मी अधिक पड़ने की संभावना है। इस माह में कई ग्रहों ने अपनी राशि परिवर्तन की है, जिसका असर मौसम पर देखा जा रहा है। - मुकुंद बल्लभ भट्ट, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें