फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज कारीडोर पर हरियाली में कांटे ही कांटे

Sat, 22 Aug 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल और आगरा किला के बीच ताज हेरिटेज कारीडोर पर चार मुगलकालीन बागीचों की अधिसूचना बेशक जारी हो गई हो, लेकिन कारीडोर पर हरियाली करने की राह में अभी कांटे ही कांटे बिछे हैं। एएसआई के पूर्व अधिकारी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दिया गया शपथ पत्र राह का सबसे बड़ा रोड़ा है। इसके चलते एएसआई के अधिकारी कारीडोर पर काम करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

ताज हेरिटेज कारीडोर के रि-क्लेम्ड एरिया में मौजूद हवेली इस्लाम खान, हवेली मुगल खां, हवेली आजम खान और होशदार खान की हवेली को एएसआई के संरक्षित क्षेत्र की सूची में शामिल किया गया है। इसकी अधिसूचना भी 16 मई को जारी कर दी गई। 2006 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कारीडोर स्थल पर हरियाली करने के आदेश के बाद एएसआई ने 2015 में इस क्षेत्र को संरक्षित करने की कवायद की। अधिसूचना जारी होने के बाद कारीडोर स्थल पर एएसआई ने संरक्षित स्मारक का नीले रंग का बोर्ड लगा दिया है। साथ ही कारीडोर क्षेत्र में यमुना नदी की ओर से बाउंड्री के लिए सवा करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है, लेकिन उद्यान शाखा यहां हरियाली करने से पहले उस शपथ पत्र पर जवाब मांग रही है, जिसे एएसआई के पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद् डी दयालन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया था। इसमें उन्होंने कारीडोर पर वन विभाग द्वारा हरियाली विकसित करने और बाद में उसे एएसआई के हैंड ओवर करने का अनुरोध किया था।

6 महीने में बन सकता है बागीचा
अड़चनों को दूर करने के बाद अगर एएसआई उद्यान शाखा 20 हेक्टेयर के ताज हेरिटेज कारीडोर पर काम शुरू करे तो 6 महीने में ही इसकी तस्वीर बदली जा सकती है। कुरुक्षेत्र में एएसआई ऐसे ही करीब 44 हेक्टेयर क्षेत्र में बागीचे का काम पूरा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षित स्मारक में जुड़े ये स्थान
हवेली    क्षेत्रफल    खसरा
हवेली खान ए दौर्रान    2.628 हेक्टेयर    खसरा नंबर 80
रिक्लेम्ड एरिया कारीडोर    20 हेक्टेयर    खसरा नंबर 1
हवेली आगा खान    1.199 हेक्टेयर    खसरा नं. 55 से 58
हाथी खाना    1.141 हेक्टेयर    खसरा नं. 72, 73
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें