फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हेेपेटाइटिस का महंगा इलाज, एसएन में जांच-दवाओं का बच रहा खर्च

विज्ञापन
हेपेटाइटिस क्लीनिक में मरीज को देखते डॉ सूर्यकमल वर्मा
विज्ञापन
आगरा। हेपेटाइटिस बी और सी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। निजी अस्पताल में इसका इलाज महंगा है। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीजों की जांच और इलाज निशुल्क है। इसके लिए स्पेशल हेपेटाइटिस क्लीनिक भी संचालित हो रही है।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस क्लीनिक के नोडल प्रभारी डॉ. सूर्यकमल वर्मा ने बताया कि 2021 में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस मिशन के तहत निशुल्क जांच और इलाज मिल रहा है। अभी तक करीब 80 हजार लोगों की जांच हुई है। इसमें 5,527 मरीजों में हेपेटाइटिस बी और सी की पुष्टि हुई है। इनका इलाज चल रहा है।
एसएन में जांच-इलाज पूरी तरह से निशुल्क है। नोडल अधिकारी डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि प्राइवेट में हेपेटाइटिस बी-सी का इलाज और जांच में काफी खर्चा होता है। इससे कई बार मरीज बीच में ही इलाज छोड़ देते हैं। एसएन की हेपेटाइटिस क्लीनिक में मरीज दिखाकर निशुल्क इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन

..........
- यहां मिलेगा निशुल्क इलाज
मेडिसिन विभाग की घड़ी वाली बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 52 में हेपेटाइटिस क्लीनिक है। समय सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक जांच करा सकते हैं।


- हेपेटाइटिस की वजह
संक्रमित रक्त-सुई के इस्तेमाल और असुरक्षित यौन संबंध से बीमारी बनती है। हेपेटाइटिस सी के मरीजों में लिवर कैंसर का भी खतरा रहता है। विश्वस्त बैंकों से ही रक्त लें। सुरक्षित संबंध बनाएं। सिरिंज का एक ही बार इस्तेमाल करें।
- हेपेटाइटिस के ये हैं लक्षण
पेट दर्द, पीला गाढ़ा मूत्र आना, खून की उल्टी होना, शरीर पीला पड़ना, भूख न लगना, थकावट।

उम्रभर चलता है हेपेटाइटिस बी का इलाज
हेपेटाइटिस सी का इलाज तीन से छह महीने तक चलता है। इलाज से पूरी तरह से बीमारी ठीक हो जाती है। निजी अस्पताल में प्रति महीने में 6-8 हजार रुपये दवाओं का खर्च आता है। जांच में भी 10 हजार रुपये से अधिक खर्च होते हैं। वहीं हेपेटाइटिस बी की जांच में भी 10 हजार रुपये से अधिक खर्च आता है। इसका इलाज आजीवन चलता है। निजी अस्पताल में महीने में दवाओं का खर्च 3-5 हजार रुपये आता है। हर तीन से छह महीने में जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी मरीजों की स्थिति:


38,874: मरीजाें की हुई जांच



3,420: मरीजों में हेपेटाइटिस की पुष्टि



1,066: मरीजों का चल रहा इलाज



.......



हेपेटाइटिस सी के मरीजों की स्थित:


36,071: मरीजों की जांच हुई



2,107: मरीजों में हुई पुष्टि



464: मरीजों का इलाज चल रहा है



350: मरीज हुए ठीक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें