आगरा नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए सोमवार को भाजपा से हेमलता दिवाकर, कांग्रेस से लता कुमारी, बसपा से लता, सपा से जूही प्रकाश, आप से सुनीता दिवाकर सहित 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अंतिम दिन होने की वजह से नगर निगम में समर्थकों की भीड़ उमड़ी। मंगलवार को नामांकनपत्रों की जांच होगी।
मेयर पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। अंतिम दिन 9 प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए पर्चा भरा। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और आप के अलावा आजाद समाज पार्टी से सविता, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी से रामादेवी पाथरे, जन अधिकार पार्टी से सुजाता ने नामांकन किया है। कमलेश, मंजू जाटव और सरोज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। दो प्रत्याशियों ने पहले दाखिल कर लिया था। अपराह्न तीन बजे तक जो प्रत्याशी नामांकन कक्ष में पहुंचे, उन्हीं के नामांकन दाखिल हुए। 20 अप्रैल को नाम वापसी और 21 को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। चार मई को सुबह 7 बजे से मतदान होगा।
भाजपा: हेमलता दिवाकर
उम्र: 44 साल, शिक्षा: बीएड
स्वयं पर नकद: 1.05 लाख रुपये
पति पर नकद: 1.30 लाख रुपये
स्वयं पर सोना: 410 ग्राम कीमत 23.98 लाख रुपये
हथियार: स्वयं के पास पिस्टल, पति के पास रिवाल्वर व राइफल
स्वयं की कुल चल संपत्ति: 91.24 लाख रुपये
पति के पास कुल चल संपत्ति: 20.44 लाख रुपये
अचल संपत्ति: 5.13 करोड़ रुपये
बसपा: लता, उम्र: 43 साल
शिक्षा: पीएचडी
स्वयं पर नकद: 43 हजार रुपये
पति पर नकद: 34 हजार रुपये
स्वयं के पास सोना: 100 ग्राम
पति के पास सोना: 20 ग्राम
स्वयं पर चल संपत्ति: 31.94 लाख रुपये
पति पर चल संपत्ति: 46.63 लाख रुपये
वाहन: पति के नाम दो कार, एक्टिवा
अचल संपत्ति: 1.64 करोड़ रुपये
कांग्रेस: लता कुमारी, उम्र: 64 साल
शिक्षा: एमए
स्वयं पर नकद: 90 हजार रुपये
स्वयं पर सोना: 260 ग्राम कीमत 12 लाख रुपये
स्वयं पर चांदी: एक किलो कीमत 75 हजार रुपये
स्वयं पर चल संपत्ति: 39.40 लाख रुपये
कुल अचल संपत्ति: 1.10 करोड़ रुपये
सपा: जूही प्रकाश, उम्र: 33 साल
शिक्षा: एमबीए
स्वयं पर नकद: 43 हजार रुपये
बैंक में जमा: 3.18 लाख रुपये
सोना: 20 ग्राम, कीमत 1.16 लाख रुपये
कुल चल संपत्ति: 4.85 लाख रुपये
अचल सपंत्ति: शून्य
आप: सुनीता दिवाकर, उम्र: 53 साल
शिक्षा: एमए
स्वयं पर नकद: 45 हजार रुपये
पति पर नकद: 40 हजार रुपये
वाहन: स्वयं पर एक्टिवा, पति पर कार
स्वयं पर सोना: 200 ग्राम, पति पर 70 ग्राम
स्वयं पर चल संपत्ति: 23.87 लाख रुपये, पति पर 60.96 लाख रुपये
स्वयं पर अचल संपत्ति: 31 लाख रुपये, पति पर 38 लाख रुपये