फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: लग्जरी कार छोड़, हेमा मालिनी ने ई-बस में किया सफर; बोलीं- कम बजट में कर सकेंगे सुगम यात्रा

Fri, 23 Jun 2023 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हेमा मालिनी ने ई-बस से सफर किया और यात्रियों से फीड बैक लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी और बसें आनी हैं, जो पूरे ब्रज में चलेंगी। इससे कम बजट में अच्छा सफर श्रद्धालुओं को मिलेगा।
विज्ञापन
हेमा मालिनी ने ई-बस में किया सफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा मुहैया कराई गई ई-बस का सफर कर दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं से फीडबैक लिया। करीब पांच किलोमीटर की यात्रा में नगर विकास के विशेष सचिव राजेंद्र पेंसिया भी साथ रहे।

विज्ञापन


ओमैक्स सिटी स्थित अपने आवास से सांसद इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर प्रेम मंदिर होते हुए कृष्णा आर्चिड पहुंचीं। ड्रीम गर्ल को बस में देखकर यात्री प्रफुल्लित हो गए। यात्रियों में सांसद के साथ फोटो कराने की उत्सुकता देखी गई। कई ने तो मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने शुरू कर दिए। सांसद ने भी यात्रियों को निराश न कर फोटोशूट कराया।

उन्होंने यात्रियों से बस के फायदे जाने। उन्हें बताया गया कि अभी तक टेम्पो में यात्रा करनी पड़ती थी। एक टेम्पो में 14-14 सवारी बैठकर जाती थीं, लेकिन ई-बस आने के बाद आरामदायक सफर हो गया है। खासकर गर्मी के दिनों में एसी बस से चलना मुफीद हो रहा है, जबकि किराया भी टेम्पो के आसपास है।
विज्ञापन


बस में लगे सीसीटीवी सुरक्षा के लिहाज से बेहतर हैं। सांसद ने बस में साफ-सफाई की तारीफ की और बताया कि अभी और बसें आनी हैं, जो पूरे ब्रज में चलेंगी। इससे कम बजट में अच्छे सफर का आनंद श्रद्धालुओं को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें