फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP सांसद हेमामालिनी ने कहा-चुनाव लड़ूंगी तो मथुरा से वरना घर लौट जाऊंगी

Mon, 14 May 2018 11:18 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेमा मालिनी
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने कहा कि भगवान कृष्ण की नगरी उनके दिल में बसती है। जब से होश संभाला है तब से कान्हा को पूजती हैं। बहुत कुछ करना चाहती हैं मथुरा के लिए। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि ‘चुनाव लड़ूंगी तो मथुरा से वरना घर लौट जाऊंगी।’ उनका कहना है कि उन्हें बांकेबिहारी और जनता पर विश्वास है कि वह इस बार रिकार्ड मतों से चुनाव में जीत हासिल करेंगी।

रविवार को सांसद हेमामालिनी ने ‘अमर उजाला’ के साथ खास बातचीत में कहा कि आज भी मुंबई के कई सितारे और कलाकार उनसे कहते हैं कि वह मथुरा में कार्यक्रम करना चाहते हैं लेकिन हमारे पास कोई अच्छा ऑडीटोरियम नहीं है। 
विज्ञापन

हेमामालिनी - फोटो : amar ujala bureau
किसी पंडाल में तो कार्यक्रम कराया नहीं जा सकता। आडिटोरियम बनवाने के लिए बहुत प्रयास किए। कृष्णा थीम पार्क वह बनवाना चाहती थीं लेकिन उनका वह प्रोजेक्ट भी अभी तक पूरा नहीं हो सका। 

सांसद ने कहा कि वह चाहती हैं कि मथुरा विश्व मानचित्र पर सबसे ऊपर रहे। अच्छी सड़कें हों, पेजयल व्यवस्था दुरुस्त हो लेकिन कई दफा कमजोर सिस्टम के चलते योजनाएं अधर में लटक जाती हैं। 

जब उनसे पूछा गया कि अगर पार्टी उनका प्रयोग प्रदेश में किसी दूसरी सीट पर करना चाहे तो क्या वह वहां से चुनाव लड़ेंगी। इस पर सांसद ने साफ कहा कि वह चुनाव लड़ेंगी तो मथुरा से वरना वापस मुंबई को लौट जाएंगी। 
विज्ञापन

मुझे कुछ करना है

बताया कि आज भी धर्मजी और उनकी बेटियां कहती हैं कि मैं क्यों इतनी दौड़भाग करती हूं। सब कुछ है हमारे पास।
लेकिन मैं बार-बार एक ही बात उन लोगों से कह देती हूं कि मुझे भगवान के शहर के लिए कुछ करना है। 

मुझे करने दीजिए। जिस दिन मथुरा-वृंदावन को एक नया लुक देने में कामयाब हो जाऊंगी उस दिन अपने आप को सबसे
खुशनसीब मानूंगी।

इन योजनाओं को पूरा करना चाहती हैं सांसद
- मथुरा में एक बड़ा संत गृह।
- संगीत और नृत्य के लिए अकादमी।
- मथुरा में कला साहित्य के सहारे लोगों को रोजगार। 
- हर गांव और स्कूल में आरओ का पानी पहुंचाया जाए
- गरीब बेटियों की पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल। 
- रोजगार परक शिक्षा के सेंटर। 
- शहर और कस्बों के हर पार्क को तैयार करना। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें