फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: हेमा मालिनी को क्यों कहते हैं 'ड्रीम गर्ल', सांसद ने खुद खोला राज

Fri, 23 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सांसद हेमा मालिनी ने हरी झंडी दिखा कर मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने खुद बताया कि उन्हें 'ड्रीम गर्ल' क्यों कहा जाता है।
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-वृंदावन के बीच नई रेल बस का बृहस्पतिवार से संचालन शुरू हो गया है। सांसद हेमा मालिनी ने हरी झंडी दिखाकर रेल बस को मथुरा की ओर रवाना किया। इससे पहले सांसद ने रेल बस की सवारी की और सुविधाओं के बारे में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार से जानकारी की।
विज्ञापन


 बारिश के बीच वृंदावन रेलवे स्टेशन पहुंचीं सांसद ने रेलवे के इज्जत नगर मंडल द्वारा बनाई गई नई रेल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि वह कुछ बड़ा करने के लिए सपना देखती हैं, इसीलिए उनको ड्रीम गर्ल कहा जाता है। उद्घाटन करने से पहले सांसद हेमा ने रेल बस की सवारी की। सांसद ने रेल बस के अंदर पहुंचकर सबसे पहले लोको पायलट केबिन को देखा। यहां उन्होंने इसके चलाने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह रेल बस की सीट पर बैठीं और बाहर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

सांसद ने रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार से पुरानी रेल बस के मुकाबले नई रेल बस में किए गए बदलावों की जानकारी ली। जीएम ने बताया कि पुरानी रेल बस के मुकाबले नई रेल बस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। नई रेल बस में जहां सुरक्षा के नजरिए से दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं आने वाले स्टेशन की जानकारी देने के लिए साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। इसके अलावा पुरानी रेल बस में जहां पट्टे वाली सीट थीं वहीं इसमें गद्देदार सीट लगाई गई हैं।
विज्ञापन

 
आयोजित समारोह में हेमा मालिनी ने कहा कि जब वह सांसद बनीं तो उन्होंने देखा कि मथुरा स्टेशन की हालत बहुत खराब है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूरत बदलने के लिए रेल मंत्री व अधिकारियों से बात की। इसका नतीजा यह रहा कि मथुरा स्टेशन बेहद खूबसूरत नजर आता है। उन्होंने कहा कि कुछ बड़ा करने के लिए सपना देखती हूं। इसीलिए मुझे ड्रीम गर्ल कहते हैं।

इधर, बंदरों के उत्पात को देखते हुए लंगूर तैनात कर दिया गया था। इस मौके पर डीआरएम आगरा आनंद स्वरूप, स्टेशन प्रभारी केएल मीणा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, संजय गोविल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मिलन भाटिया थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें