मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। बुखार, डायरिया और अस्थमा से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार व कैंसर से पीड़ित दो मरीजों की गुरुवार को मौत हो गई।
गुरुवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 1365 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 41 मरीजों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौ मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए गुरुवार को जिला अस्पताल से मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
नगर के मोहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी लालाराम के पुत्र प्रमोद कुमार (45) को पिछले कुछ दिनों से बुखार की दिक्कत थी। परिजन उसका निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। बुधवार की रात परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान गुरुवार को प्रमोद की मौत हो गई।
नगर के ही मोहल्ला गाड़ीवान निवासी हरिओम के पुत्र मुकेश चंद्र (45)को कैंसर की दिक्कत थी। परिजनों ने 23 अगस्त को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात मुकेश की मौत हो गई।