फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों के मरीज बढ़े, एक-एक बेड पर दो-दो रोगी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर रूम के बाहर मरीजों की भीड़। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। उमस भरी गर्मी में संक्रामक रोगों में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल में भी ऐसे मरीजी की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार को अस्पताल में डायरिया और बुखार से पीड़ित 37 मरीजों को भर्ती कराया गया। इस दौरान बुखार से दो मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ओपीडी में 973 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसमें बुखार, डायरिया, पेटदर्द तथा अस्थमा से पीड़ित मरीजों की संख्या 327 थी। 37 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए, जिससे बेड कम पड़ गए।
इमरजेंसी में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाने पड़े। कोतवाली थाना क्षेत्र के ही नगला पाई निवासी 64 वर्षीय राकेश बाबू पुत्र लालाराम को बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों ने बुधवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह राकेश बाबू की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला गुमानी निवासी इतवारी लाल की 65 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी को भी पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। 22 जून को परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात मुन्नी देवी की मौत हो गई।
गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया की ग्रोथ अधिक होती है। इसके चलते डायरिया और बुखार के साथ संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। तापमान अधिक होने के कारण इस मौसम में खाद्यान्न भी शीघ्र खराब होते हैं, जो बीमारी बढ़ाने में सहायक होते हैं। बुखार से पीड़ित दोनों मरीजों को हर संभव उपचार दिया गया। उम्र के ढलान और रोग की तीव्र्रता के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन

-डॉ. जेजे राम, फिजीशियन, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें