फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला कछियान में 95 मरीज मिले बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
कासगंज में पटियाली के नगला कछियान में बुखार के रोगियों की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टी? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंगाबाद के मजरा नगला कछियान में बुखार से युवक की मौत के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। में स्वास्थ विभाग की टीम ने मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण किया। इस दौरान गांव में 95 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को आवश्यक दवा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

नगला कछियान निवासी कुलदीप (18) पुत्र महीपाल की शनिवार को बुखार से मौत हो गई थी। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। चिकित्साधीक्षक डॉक्टर कुलदीप सिंह के निर्देशन में डॉ. अंजू यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को गांव पहुंची।
टीम ने मृतक युवक के परिवार के सदस्यों का परीक्षण किया। इस दौरान 15 लोग बुखार से पीड़ित मिले। वहीं अन्य ग्रामीणों की भी जांच की गईं। पूरे गांव में कुल मिलाकर 95 लोग बुखार से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को आवश्यक दवा उपलब्ध कराई। वहीं गांव में दवा का छिड़काव कराया गया। चिकित्सक ने ग्रामीणों को आसपास गंदगी न रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी ग्रामीण को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या है तो वह चिकित्सा केंद्र पर पहुंच कर अपना इलाज करा सकता है। नेत्र परीक्षण अधिकारी आकाश यादव, एलटी साजिद हुसैन, एचएस रामप्रसाद, अरविन्द कुमार, पन्नालाल, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें