04एमएनपी-31-लाल इमली फाटक मोहल्ले में हरियाली तीज कार्यक्रम में भजन गातीं जैन समाज की महिलाएं
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जैन महिला मंडल की ओर रविवार को जैन मंदिर में हरियाली तीज मनाई गई। महिलाओं ने हरियाली तीज के गीत और भजन गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने जल संरक्षण और पौधरोपण करने के साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों की देखभाल करने का निर्णय लिया। रेखा जैन और अंकुल जैन ने मल्हार भी गाए। डॉ. शिवानी जैन ने जल संरक्षण और पौधरोपण की शपथ दिलाई। शालिनी जैन, रीना जैन, पायल जैन, विनीता जैन, मीना जैन, प्रिया जैन, रेनू जैन, ममता जैन, नीतू जैन, तृप्ति जैन, प्रीती जैन, अनुपम जैन आदि महिलाएं मौजूद रहे।