फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मददगार’ पर शक हुआ तो छत से कूदा प्रेमी युगल

Thu, 19 Feb 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से घर छोड़कर अपनी अलग दुनिया बसने निकले प्रेम के पंछी मददगार की दगाबाजी के कारण पिंजरे में कैद कर लिए गए। प्रेमी युगल ट्रांस यमुना कालोनी में शरण देने वाले की बदनियत को भांप गया। वह युवती को बेचने की फिराक में था। इस पर वहां से भागने के लिए युवक-युवती घर की छत से कूद गए। लेकिन आस-पास के लोगों ने उन्हें घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली में छतरपुर निवासी यश के प्रेम संबंध महरौली इलाके की युवती से हैं। दोनों इंटरमीडिएट के स्टूडेंट हैं। यश ने बताया कि ट्रांसयमुना कालोनी का राजू (बदला नाम) उसके घर में किराए पर रहा था। कुछ दिन पहले राजू दिल्ली से नौकरी छोड़कर आगरा अपने घर आ गया। उसी ने ही यश को यह कहकर आगरा बुलाया कि वह दोनों की शादी करा देगा। इस पर प्रेमी युगल दो दिन पहले घर छोड़कर ट्रांस यमुना कालोनी में राजू के घर पहुंच गया। राजू की गतिविधियों पर युवती को कुछ शक हुआ। मंगलवार की शाम को दोनों ने राजू के घर से भागने की योजना बनाई। दोनों छत से कूद गए, लेकिन आसपास के लोगों ने उन्हें घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। युवती का आरोप था कि राजू उसे बेचने की फिराक में था। एसओ ने बताया कि युवती के घरवालों को बुलाया गया है, लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। अब उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। फिलहाल महिला थाने भेजा गया है, जबकि युवक हिरासत में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें