फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा से मथुरा व दिल्ली के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हो सकती शुरुआत

Thu, 14 Dec 2023 10:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा से मथुरा व दिल्ली के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इसकी शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पर्यटन नगरी से धार्मिक नगरी मथुरा और राजधानी दिल्ली तक हेलिकॉप्टर सेवा 25 दिसंबर से शुरू हो सकती है। इससे पहले इनर रिंग रोड स्थित हेलिपैड सेवा प्रदाता को हैंडओवर होगा। हेलिकॉप्टर की उड़ान से पहले कंपनी को एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन


मेसर्स राजस एयर स्पोर्ट एंड एडवेंचर को समय पर एनओसी मिल गई तो पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हेलिकॉप्टर सेवा का उद्घाटन कर सकते हैं। एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कंपनी अलग-अलग पैकेज निर्धारित करेगी। इसमें आगरा के ताजमहल, फतेहपुर सीकरी के अलावा मथुरा के लिए तीन पैकेज होंगे। मथुरा, वृंदावन व गोवर्धन हवाई परिक्रमा के अलावा दिल्ली टूर भी हेलिकॉप्टर से पर्यटक कर सकेंगे।

इनर रिंग रोड पर तैयार है हेलिपैड

संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्र ने बताया कि इनर रिंग रोड पर हेलिपैड तैयार है। कंपनी को हैंडओवर होगा। दूसरा हेलिपैड गोवर्धन में तैयार हो चुका है। देहरादून में हेलिकॉप्टर सेवाएं कंपनी दे रही है। एक हेलिकॉप्टर में 6 से 7 पर्यटक हवाई रोमांच का लुत्फ उठा सकेंगे। ताजमहल के ऊपर किसी भी प्रकार की उड़ान प्रतिबंधित है। ऐसे में तय मानक व दिशा-निर्देशों के अनुसार हवाई एयर सफारी का रूट प्लान कंपनी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें