फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शहर के इस क्षेत्र में जाम की समस्या विकराल, दोपहर एक से तीन बजे के बीच वाहनों की लंबी कतार; ये है वजह

Sat, 31 Oct 2026 04:29 PM IST
Arun Parashar आशीष शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की सड़कों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं, अगर सबसे अधिक समस्या की बात करें तो हरीपर्वत क्षेत्र में लोग सबसे ज्यादा जाम में फंसते हैं। दूसरे स्थान पर रकाबगंज क्षेत्र आता है, जहां वाहनों की कतारें लगती हैं।
विज्ञापन
आगरा में ट्रैफिक जाम। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अधिकतर रास्तों पर यातायात जाम की समस्या आम है। 19 से 25 अक्तूबर के बीच पुलिस कंट्रोल रूम पर जाम संबंधी 54 शिकायतें दर्ज की गईं। सबसे अधिक लोग हरीपर्वत और रकाबगंज क्षेत्रों में फंसे। दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच वाहनों की लंबी लाइनें लगीं। यातायात सामान्य कराने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


शहर में यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक लाइटें लगी हैं। स्मार्ट सिटी और यातायात पुलिस कंट्रोल रूम से इस पर नजर रखती है। जाम लगने पर टीआई के साथ टीम को भेजा जाता है। मेट्रो के काम के कारण जाम से निजात नहीं मिल रही है। हरीपर्वत थाना क्षेत्र का दिल्ली गेट, मदिया कटरा, चर्च रोड और घाटिया सबसे ज्यादा प्रभावित है। दूसरे नंबर पर रकाबगंज थाना क्षेत्र का रावली और छीपीटोला प्रभावित है। हरीपर्वत चौराहा और रावली पर मेट्रो के काम के लिए बैरिकेडिंग है।

मेट्रो के काम और बैरिकेडिंग के कारण दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय जाम बढ़ जाता है। हरीपर्वत पर जाम लगा तो लोग दिल्ली गेट और मदिया कटरा से वैकल्पिक मार्ग लेते हैं। इससे इन रास्तों पर भी वाहनों की लाइनें लग जाती हैं। रावली पर साईं का तकिया से कलेक्ट्रेट वाला रास्ता भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन


19 से 25 अक्तूबर के बीच का आंकड़ा
थाना - सूचना
छत्ता - 3
एत्माद्दाैला - 1
हरीपर्वत - 7
जगदीशपुरा - 2
कमला नगर - 5
किरावली - 1
लोहामंडी - 5
नाई की मंडी - 4
रकाबगंज - 6
सदर बाजार - 3
शाहगंज - 1
सिकंदरा - 6
ताजगंज - 5
इसके अलावा खंदौली, किरावली आदि क्षेत्रों से भी शिकायतें दर्ज की गईं।

अन्य कमिश्नरेट से तुलना में आगरा कम
जाम की समस्या केवल आगरा में ही नहीं है बल्कि प्रदेश के अन्य कमिश्नरेट में भी लोग परेशान हैं। पिछले सप्ताह आगरा में जहां 54 शिकायतें दर्ज हुईं, वहीं गौतमबुद्ध नगर में 162, गाजियाबाद में 137, कानपुर में 108, लखनऊ में 98 और प्रयागराज में 109 शिकायतें दर्ज की गईं। ये शिकायतें तब आईं जब लोग 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक जाम में फंसे रहे। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी और वाहनों का दबाव बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।

अतिक्रमण और मेट्रो के काम बने वजह
पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत करने वालों ने अतिक्रमण और मेट्रो के बेतरतीब काम को जाम का कारण बताया। पुराने शहर में शाहगंज, रकाबगंज, नाई की मंडी, छत्ता, जगदीशपुरा और लोहामंडी में अतिक्रमण की समस्या प्रमुख रही। हरीपर्वत और रकाबगंज में मेट्रो के काम से दिक्कतें बताई गईं।

पुलिस कंट्रोल रूम पर 54 शिकायत दर्ज हुईं। सूचना पर टीआई के साथ ही थाना पुलिस को यातायात को सुचारू करने के निर्देश दिए गए। मेट्रो के काम और अतिक्रमण से रास्तों पर आवागमन में समस्या रही। इसके लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। - ज्ञानेंद्र, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें