फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार की रात तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार को जिले में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। दिन में रुक रुककर बारिश होती रही, लेकिन रात को झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से प्यासे खेतों की प्यास बुझ गई। किसानों ने बारिश की संजीवनी मिलने पर खुशी जाहिर की है। जिले में सर्वाधिक बारिश कासगंज तहसील क्षेत्र में 27.4 मिलीमीटर हुई। इससे कम सहावर तहसील क्षेत्र में 17 और सबसे कम पटियाली तहसील क्षेत्र में 3 मिलीमीटर बारिश हुई। खेतों में इस समय मूंगफली, चरी, उड़द, बाजरा आदि की फसलें हैं।
विज्ञापन

इन फसलों को पानी की जरूरत थी। वहीं तमाम किसानों के खेत खाली थे। उन्हें मक्का की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी करनी थी। बारिश के कारण खेतों में नमी हो जाने से अब किसान मक्का की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी कर सकेंगे। सोमवार की रात को तेज बारिश होने से खेतों में पानी एकत्रित हो गया। वहीं आम के बागों को भी बारिश से काफी लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें