फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: मानसून की रफ्तार हुई धीमी, आईएमडी ने दिया बड़ा अपडेट; जानें आज कैसा रहेगा माैसम

Sun, 09 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में शनिवार को दिन में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे उसम बढ़ गई। लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। माैसम विभाग की मानें तो रविवार को भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
agra weather - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पिछले कई दिनों से जारी मानसूनी बारिश की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। शनिवार को दिन में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। दिनभर घने बादलों और सूरज में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन


इससे अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 25.7  डिग्री सेल्सियस दर्ज कि गया। माैसम विभाग की मानें तो रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। तापमान शनिवार की तरह ही रह सकता है। ऐसे में लोगों को उसम से बेहाल होना पड़ सकता है। हालांकि सोमवार से  एकबार फिर बारिश का अनुमान जताया गया है, जो 12 अगस्त तक जारी रह सकता है।

इससे पहले बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक शहर में करीब 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिन और रात के तापमान में डेढ़ डिग्री से भी कम का अंतर रहने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें