फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुई झमाझम बारिश, कई जगह हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों, गलियों के साथ ही सरकारी कार्यालयों और थाना परिसर में जलभराव हो गया। बारिश की वजह से सुबह से लेकर दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार होने की वजह से अधिकांश लोग घर में ही रहे। तापमान में गिरावट होने से मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब आठ बजे से बारिश की शुरुआत हुई। बूंदाबांदी के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। यह सिलसिला दोपहर करीब तीन बजे तक चला। बारिश से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश के कारण शहर में स्टेशन रोड, आगरा बाईपास रोड, कचहरी रोड पर जलभराव की स्थिति रही। पुरानी मैनपुरी, पंजाबी कॉलोनी, नगला रते, नवीन मंडी, मोहल्ला दरीबा, महमूदनगर, राजीव गांधीनगर, शिवलाल नगर आदि इलाकों में जलभराव हो गया। बरसात का पानी घरों में घुसने से लोगों को परेशानी हुई। किशनी में तहसील व थाना परिसर में जलभराव हो गया। बरनाहल क्षेत्र में एमाहसन नगर जाने वाले मार्ग पर जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिछवां क्षेत्र में करीमगंज में तालाब का पानी गांव की गलियों में भर गया। भोगांव, करहल, बेवर क्षेत्र में भी तेज बारिश के जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

किसानों के खिले चेहरे
रविवार को हुई बारिश से धान किसानों के चेहरे खिल गए। तापमान अधिक होने और बारिश न होने से जिले में कई जगह धान की फसल को नुकसान हो रहा था। रविवार की बारिश से खेतों में पानी भर गया है। रठेरा निवासी किसान राधेश्याम का कहना है कि यह बारिश धान और बाजरा की फसल के लिए फायदेमंद है।
तेज बारिश से धंसी इंटरलॉकिंग सड़क
मैनपुरी। रविवार को हुई तेज बारिश से शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में इंटरलॉकिंग सड़क धंस गई। बारिश बंद होने के बाद लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों की ओर से गली धंसने की सूचना चेयरमैन के साथ ही ईओ को दी गई है। ईओ लालचंद्र भारती का कहना है कि जल्द से जल्द गली की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। संवाद
जलनिकासी के नहीं हैं इंतजाम
किशनी। नगर पंचायत के बाईपास रोड के किनारे बने मकानों के पानी निकासी का कोई इंतजाम न होने से वार्ड के लोग परेशान हैं। लंबे समय से एक जगह पर भरे पानी से बीमारी फैलने का डर लोगों को सता रहा है। लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मंाग की है।
बाईपास शमशेरगंज पुलिया के निकट दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपने आवास बना लिए हैं। घरों का पानी निकलने के लिए कोई नाली और नाले का इंतजाम नहीं है। जिस कारण घरों का व शौचालयों का पानी कच्ची गली में ही भरा रहता है। लोगों का कहना है कि पानी की निकासी के लिए कई बार चेयरमैन को अवगत कराया गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। गोवर्धन महाविद्यालय सड़क पर नाली न बन पाने से एक खेत को खराब किया जा रहा है। लंबे समय से पानी एक जगह भरने से पानी दूषित हो गया है। जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा है। लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरिओम गुप्ता, कल्लू खा, प्रदीप, राजेश, अशोक शाक्य, विश्वनाथ, अशोक, पप्पू शाक्य, देवेंद्र, अरङ्क्षवद, अन्नू, विकास, जावेद ने डीएम से जल्रभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। चेयरमैन अनिल मिश्रा ने बताया जानकारी कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें