फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश में झूमा शहर

Sun, 10 Jul 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
rain - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
झमाझम बारिश में झूमा शहर
विज्ञापन

26.8 मिमी बारिश हुई शनिवार को
36 मिमी बारिश सूरसदन क्षेत्र में
67 मिमी बारिश अब तक जुलाई में
10 डिग्री पारा बारिश के बाद लुढ़का
25.3 डिग्री हुआ दोपहर तीन बजे पारा
शनिवार को मानसून की दूसरी झमाझम बारिश हुई। दोपहर में काली घटा से अंधेरा छा गया। प्रकृति का ऐसा सुंदर नजारा देखने के लिए लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। मानो वे लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे हों। फेसबुक और ट्वीटर पर भी इस नजारे के सैकड़ों पोस्ट किए गए। दोपहर 1:30 बजे के बाद पहले बूंदाबांदी हुई फिर ऐसी झड़ी लगी कि पूरा शहर झूम उठा। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने बारिश में मस्ती की।
दोपहर दो बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश रुक-रुक कर चार बजे तक जारी रही। इस दौरान एयरफोर्स एरिया में 26.8 मिमी और दिल्ली गेट, सूरसदन पर 36 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई। दोपहर 12 बजे दिन में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री पर था, जो बारिश होने के बाद 25.3 डिग्री पर पहुंच गया।  
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। सोमवार को तेज बारिश हो सकती है, उमस से रविवार को भी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

मैरिज होम बने तलैया, कोट पर पहना रेनकोट
आगरा। शनिवार को सहालग के कारण शहर में दर्जनों शादियां थीं। मैरिज होम में आकर्षक सजावट की गई थी, लेकिन बारिश से सभी तैयारियां धरी रह गईं। मैरिज होम तलैया बन गए तो वहीं कीचड़ हो जाने से सभी आयोजन हॉल में शिफ्ट करने पड़े। थीम आधारित सजावट कराने वालों को बारिश के कारण मायूस होना पड़ा। अधिकांश शादियों की शूटिंग के लिए क्रेन कैमरे लगाए गए थे, लेकिन हॉल में शिफ्ट होने पर शादी का मजा कम हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें