दिसंबर और जनवरी खिली धूप के साथ ठिठुरते हुए गुजरी, लेकिन फरवरी की शुरुआत में सर्दी कम होने की वजह और बढ़ गई है। जनवरी में हुई बारिश के बाद बदले मौसम का असर अब देखने को मिल रहा है।
ब्रज में शक्रवार और शनिवार के बाद रविवार की सुबह भी कोहरे के आगोश में रही। घने कोहरे के साथ सर्दी ने हांड़ कंपा दिए हैं। सर्दी से छुटकारा पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे। वहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
शनिवार को आगरा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। मेरठ सबसे सर्द शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर और अलीगढ़ तीसरे नंबर पर रहा। वहीं रात से ही शुरू हुआ कोहरा रविवार की सुबह बेहद घना हो गया।