उत्तर प्रदेश के आगरा में गोशाला में दो गाय मृत हो गईं। जबकि एक बीमार थी। सूचना पर क्षेत्रीय सभासद मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके और संचालक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
मामला अछनेरा के रायसभा मार्ग पर स्थित कान्हा गौशाला का है। अछनेरा नगरपालिका परिषद के सभासद पति मुकेश धनगर रविवार को गोशाला पहुंचे। यहां पर उनके और गोशाला संचालक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
सूचना मिली तो एसडीएम किरावली सचिन राजपूत ने नायब तहसीलदार हरिलाल चौधरी को भेजकर जानकारी ली। ईओ के.के भड़ाना ने बताया कि गाय चार दिन से बीमार थी। उसका उपचार कराया गया। लेकिन वह नहीं बच सकी। उसका अंतिम संस्कार कराया गया है।