फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की राहत के बाद फिर आसमान से बरसने लगी आग

विज्ञापन
कासगंज में गर्मी में तेज धूप से बचने के लिए एक पेड़ की छांव में बैठे लोग। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। दो दिन की राहत के बाद फिर से आसमान से आग बरसने लगी है। दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे अधिकतम पारा चढ़कर 43 डिग्री तक जा पहुंचा। तपन से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम में 21 अप्रैल को बदलाव आ गया था। आसमान में बादल छाने से लोगों को तपन भरी गर्मी से राहत मिली। पारा लुढ़क कर 39 डिग्री तक रह गया। अगले दिन भी मौसम में राहत रही। हालांकि अधिकतम पारा 40 ड्रिगी तक पहुंचा, लेकिन शनिवार से फिर से मौसम ने अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। अधिकतम पारा चढ़कर 42 डिग्री तक जा पहुंचा। वहीं रविवार को पारे में 1 डिग्री का और उछाल आ गया। सुबह से मौसम में गर्मी पड़ने लगी। न्यूनतम पारा 27 डिग्री पर रहा। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ने लगा। दोपहर होते ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गई। गर्म हवा के थपेड़े शरीर में चुभन पैदा करने लगे। दोपहर 1 बजे ही पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 3 बजे पारे 43 डिग्री के आंकड़े को छू लिया। जिससे मौसम में और तपन बढ़ गई। बाजार में चहल पहल प्रभावित हो गई। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें