अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री के करीब रहने से लोग सुकून महसूस कर रहे थे। हालांकि बृहस्पतिवार को तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान बढ़कर 38.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब 3.8 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें - UP: जम्मू से लापता सीआरपीएफ जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले, ऐसे हो गई थी हालत...देखकर रो पड़े घरवाले
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 6 जून से 10 जून तक गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 38.6
न्यूनतम तापमान- 24.6
सूर्योदय- 5:26
सूर्यास्त- 6:45
एक्यूआई- 78