फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बढ़े हीट स्ट्रोक के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जून में गर्मी बढ़ने के साथ ही हीट स्ट्रोक, डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में 395 मरीज पहुंचे। इनमें से 81 मरीज हीट स्ट्रोक से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

विगत तीन दिन से जिले में गर्म हवाएं चल रही हैं। इस कारण लोग विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ लग गई। यहां कुल 395 मरीज पहुंचे। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, 81 मरीज हीट स्ट्रोक से पीड़ित मिले।
70 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया और 11 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। फिजिशियन डॉ. जेजे राम और चेस्ट फिजिशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बड़ी संख्या में मरीजों को उपचार दिया।
विज्ञापन

----
हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय
- अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं।
- तेज धूप सिर और शरीर को ढककर निकलें।
- आरामदायक और सूती कपड़े पहनें।
- प्याज को सलाद में शामिल करें।
- बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं।
-----
हीट स्ट्रोक के लक्षण
- सिर में तेजदर्द, चक्कर आना।
- मांसपेशियों में कमजोरी लगना अथवा ऐंठन होना।
- मतली, उल्टी और धड़कन का तेज होना।
- सांस लेने में तकलीफ, घबराहट और बेचैनी।
---
हीट स्ट्रोक अत्यधिक तापमान में लंबे समय तक रहने के कारण होता है। इस बीमारी में तत्काल इलाज की जरूरत होती है। ऐसे में मरीज को उपचार में देरी नहीं करनी चाहिए। उपचार में देरी जीवन के लिए खतरा बना सकती है।
विज्ञापन

डॉ. जेजे राम फिजिशियन जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें