फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: आगरा में उमस से लोग बेहाल, आंधी और बारिश के लिए रहें तैयार; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mon, 04 May 2026 11:20 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में रविवार को 39.6 डिग्री तापमान और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले दिनों में धूल भरी तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
आगरा का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पिछले तीन दिन से बादलों की आवाजाही के बाद ताजनगरी में रविवार को बढ़ते तापमान और उमस ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


तपती धूप के साथ हवा में मौजूद नमी ने उमस बढ़ा दी, जिससे लोग पसीने से तरबतर दिखे। विभाग ने सोमवार से मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक क्षेत्र में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

इसके साथ ही कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही उमस से भी निजात मिल सकती है। प्रशासन ने लोगों को तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें