फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मातृशक्ति के लिए सात दिन का प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी 
विज्ञापन
आगरा। क्रीड़ा भारती यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से रविवार को कालिंदी विहार में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह सात दिनों तक चलेगा। यहां प्रतिभागियों को विभिन्न मार्शल आर्ट की विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में ननचाकू, कराटे, लाठी, तलवार आदि आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन सेंसई देवजीत घोष व ताइक्वांडो प्रशिक्षक शिवम गुप्ता की देखरेख में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस दौरान रीना सिंह (अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख), राजेश कुलश्रेष्ठ, देवजीत घोष, राजेश कुशवाह, वीरेंद्र कुमार मित्तल, चंद्र प्रकाश सिंह, अमर सिंह, ईशा सिंह, ललिता सिंह, मनी शर्मा, सोमेश गुप्ता, रुपेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें