फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Attack: युवाओं में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा, फास्ट फूड और बदलती लाइफ स्टाइल से दिल हो रहा कमजोर

Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

आज की युवा पीढ़ी का झुकाव घर के हेल्दी भोजन के स्थान पर फास्ट फूड की ओर तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही लाइफ स्टाइल भी पहले से बदल गई है। 
विज्ञापन
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलती लाइफ स्टाइल व खानपान से कम उम्र में ही हृदय साथ छोड़ रहा है। एक पखवाड़े में तीन युवाओं की हृदयघात से मौत हो चुकी है। वहीं 25 से 30 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल में ईसीजी व बीपी की जांच को पहुंच रहे हैं। इनमें 40 प्रतिशत तक युवा शामिल रहते हैं।
विज्ञापन


समय के साथ लोगों के खानपान में तेजी से बदलाव हुआ है। आज की युवा पीढ़ी का झुकाव घर के हेल्दी भोजन के स्थान पर फास्ट फूड की ओर तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही लाइफ स्टाइल भी पहले से बदल गई है। 

इसका सबसे अधिक असर लोगों के हृदय या इससे संबंधित बीमारियों पर देखने को मिल रहा है। बिना किसी पूर्व संकेत के लोगों के हृदयघात से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच के साथ ही चिकित्सक आवश्यक सलाह भी ऐसे रोगियों को दे रहे हैं, ताकि हृदयघात का खतरा कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें