फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो दिन बंद रहेगी मोहनपुरा मटर मंडी

Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुरा मटर मंडी में हो रही फसल की आवक के चलते क्षेत्र में जाम के हालत बन रहे हैं। ऐसे में कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते प्रशासन ने 24 व 25 फरवरी को मटर मंडी को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मोहनपुरा मटर मंडी से प्रतिदिन बाहरी राज्यों के लिए मटर का लदान हो रहा है। काफी संख्या में किसानों के ट्रैक्टर व अन्य साधनों से मंडी में मटर लेकर जाने से जाम के हालात बन जाते हैं। काफी देर तक जाम रहने से अन्य वाहन नहीं निकल पाते। इस समय कांवड़ मेला चल रहा है। आने वाले दिनों में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी। बड़ी संख्या में कांवड़िये वाहनों से लहरा घाट जाएंगे। इसके साथ ही कांवड़ भरकर पैदल निकलने वाले कांवड़ियों का दबाव भी बढ़ेगा। ऐसे में प्रशासन ने कांवड़ियों को दिक्कत न हो इसके लिए व्यापारियों से दो दिन मंडी बंद रखने के लिए बोला था। इसके बाद व्यापारियों ने दो दिन मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मोहनपुरा इकाई के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह राजपूत और अशोक सक्सेना ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए आगामी 24 और 25 फरवरी को मटर मंडी में फली की खरीद फरोख्त बंद रहेगी। व्यापारी रेवा शंकर, पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी बंद रहने की सूचना किसानों को दी जा रही है। लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी किसानों को सूचित भी किया जा रहा है। ताकि किसान परेशान न हों। 26 फरवरी से मंडी में मटर फली की खरीद फरोख्त दोबारा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें