फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहुचर्चित नवोदय कांड में कल सुनवाई

Sun, 27 Apr 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव थाने में दर्ज प्रदेश के बहुचर्चित नवोदय कांड में सोमवार को एडीजे विशेष पॉक्सो जितेंद्र मिश्रा की कोर्ट में सुनवाई होगी। सोमवार को सुनवाई की अहम तिथि है। दरअसल, कोर्ट ने पिछले दिनों ही एसआईटी की मांग पर आठ संदिग्धों को नारको टेस्ट के लिए नोटिस/समन जारी किए हैं। चर्चा है कि इन आठ में से दो ने नारको टेस्ट कराने से मना कर दिया है। वहीं, दो ने टेस्ट कराने की सहमति दे दी है। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। केस से जुड़े लोग भी चुप्पी साधे हुए हैं। सोमवार को ही अब इसका खुलासा होगा कि किसने नारको टेस्ट कराने से मना किया है और किसने सहमति दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोर्ट ने इस प्रकरण में तत्कालीन भोगांव थाना इंस्पेक्टर एवं केस के विवेचक पहूप सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। संभावना है कि पहूप सिंह भी कोर्ट में सोमवार को गवाही के लिए हाजिर हो सकते हैं।
बता दें कि 16 सितंबर 2019 को भोगांव के नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा का शव हास्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की बात सामने आई थी। स्लाइड और कपड़ों पर मिले सीमन की जांच से छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया था। इस प्रकरण में अभी तक पुलिस सिर्फ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में प्रधानाचार्या के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकी है। अन्य संदिग्धों के संबंध में अब विवेचना एसआईटी कर रही है। आगरा रेंज स्तरीय अधिकारी पर्यवेक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें