फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक साल से युवक लापता, पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

Sun, 27 Apr 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी सूरज सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा है कि 32 वर्षीय पुत्र मुलायम सिंह मार्च 2024 से लापता है। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी अभी तक उसका पता नहीं लग सका है। बताया कि वह पूर्व सभासद गजराज सिंह की हत्या के मामले में गवाह हैं। शक है कि उन्हीं लोगों ने पुत्र को गायब किया है। उन्हें धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन




बहन हुई लापता, दर्ज कराई गुमशुदगी
भोगांव। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली एक युवती लापता हो गई। भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह उनकी 20 वर्षीय बहन बिना बताए कहीं चली गई। बहन की काफी तलाा की मगर पता नहीं लग सका। बहन घर से नकदी व जेवर भी साथ ले गई है। पुलिस ने जांच व तलाश शुरू कर दी है।



भैंस बांधने के विवाद में पीटा
भोगांव। मोहल्ला चौधरी निवासी नेकसे लाल ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि मोहल्ला स्थित उनकी खाली जगह में आरोपी भैंस बांध रहे हैं। जब उनसे मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर पिटाई की। एक अन्य शिकायत उक्त मोहल्ला निवासी योगेंद्र बाबू ने की है। बताया कि शनिवार की सुबह वह खेत में गेहूं काट रहे थे। तभी आरोपी वहां आए और गाली गलौज करते हुए काम रोकने के लिए कहने लगे। विरोध करने पर पिटाई की। बचाने आए भाई हृदेश को पीटा। पुलिस ने शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें