फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जामा मस्जिद की सीढ़ियों के वैज्ञानिक सर्वे, श्रीकृष्ण विग्रह केस में 3 अप्रैल को सुनवाई

Fri, 21 Feb 2025 11:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियम (विशेष उपबंध) 1991 की याचिका की सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। जिस कारण जामा मस्जिद की सीढ़ियों के वैज्ञानिक सर्वे पर चल रही सुनवाई अगली तारीख तक स्थगित रहेगी।
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के श्रीकृष्ण विग्रह आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि की सुनवाई बृहस्पतिवार को लघुवाद न्यायालय में हुई। जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियम (विशेष उपबंध) 1991 की याचिका की सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। जिस कारण जामा मस्जिद की सीढ़ियों के वैज्ञानिक सर्वे पर चल रही सुनवाई अगली तारीख तक स्थगित रहेगी।
विज्ञापन


वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने वादी संख्या-1 श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान के वाद मित्र कौशल किशोर को प्रतिस्थापित करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि कौशल किशोर ने प्रभु श्रीकृष्ण विग्रह का एक केस अलग से डाल लिया है। वह श्रीकृष्ण लला के हितों की रक्षा नहीं कर रहे हैं। उन्हें प्रतिस्थापित करने का एक प्रार्थनापत्र दिया है। जिसकी सुनवाई 3 अप्रैल को होगी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें