फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 48 मामलों में सुनवाई, दो दंपतियों में हुआ समझौता

Sat, 17 Feb 2024 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
48 मामलों में सुनवाई, दो दंपतियों में हुआ समझौता
विज्ञापन


- परिवार परामर्श केंद्र में विवादों की सुनवाई हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। 48 मामलों में दोनों पक्षों को सुना गया। दो दंपती के बीच समझौता होने पर उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया।

थाना बेवर के गढिया घुटारा निवासी शालिनी पुत्री जितेंद्र सिंह की शादी अभिषेक पुत्र मुरारीलाल निवासी नगला मानसिंह थाना भोगांव के साथ 25 जनवरी 2021 को हुई थी। शादी के बाद दंपती केे बीच शुरू हुए विवाद के चलते दोनों डेढ़ महीने से अलग रह रहे थे। जितेंद्र सिंह पुत्र यादराम निवासी नगला कुंजल थाना औंछा की शादी सुमन पुत्री पन्नालाल निवासी देवपुरा थाना औंछा के साथ 8 दिसंबर 2008 को हुई थी। शादी के बाद हुए विवाद के चलते तीन महीने से दोनों अलग रह रहे थे।
विज्ञापन


शालिनी और सुमन ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी ने दोनों मामले समझौता कराने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिए थे। केंद्र प्रभारी द्वारा नोटिस भेजकर अभिषेक और जितेंद्र को केंद्र में बुलाया गया। दोनों पक्षों की बात सुनकर उनके बीच समझौता कराकर उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया। केंद्र प्रभारी/महिला थाना निरीक्षक हेमलता, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, आराधना गुप्ता, ज्योती मैसी, ममता चौहान, कल्यान सिंह, कुसुम चाहर मौजूद रहे।


विवाद सुलझाकर दंपती में कराया समझौता
मैनपुरी। दीवानी स्थित सुलह समझौता केंद्र में दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। एक मामले में सुनवाई करने के बाद मीडिएटर रीता नैयर ने दंपती के बीच समझौता कराया। समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर उनको केंद्र से विदा कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील कुरावली के गांव कुंवरपुर निवासी फरजाना की शादी कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी इमरान के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर इमरान ने मारपीट करके फरजाना को घर से निकाल दिया। फरजाना ने इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में सुनवाई के दौरान मामले को सुलह समझौता केंद्र में भेजा गया। सुलह समझौता केंद्र में मामले की सुनवाई मीडिएटर रीता नैयर ने शुरू की। सुलह समझौता केंद्र से इमरान को नोटिस भेजा गया। नोटिस के बाद इमरान सुलह समझौता केंद्र में हाजिर हुआ। मीडिएटर रीता नैयर ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उनके गिले शिकवे दूर कराकर दंपती के बीच समझौता करा दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें