फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नहीं बाधित होगी बिजली आपूर्ति

Sat, 17 Feb 2024 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बाधित नहीं होगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम को पत्र लिखकर दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लगातार इंतजाम किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा अवधि में बिजली आपूर्ति किसी प्रकार से बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही अन्य विभागों को भी जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा में सहयोग के लिए निर्देश दिए हैं।
22 फरवरी से प्रदेश की सबसे बड़ी माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए शासन के स्पष्ट निर्देश हैं। ऑनलाइन निगरानी में किसी प्रकार की दिक्कत न आए इसलिए बिजली आपूर्ति पर ध्यान दिया गया है। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 99 केंद्रों को जाने वाली लाइन की सप्लाई परीक्षा अवधि में शुरू रखें। परीक्षा समय में बिजली आपूर्ति बंद न की जाए। वहीं परीक्षा केंद्र क्षेत्र के लाइनमैन को भी सक्रिय रखा जाए ताकि किसी प्रकार की आकस्मिक दिक्कत आती है तो समय से उसे ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन


परिवहन विभाग को भी जारी हुए निर्देश
जिलाधिकारी ने यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान दूर दराज ग्रामीण अंचल में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो यह देखते हुए परिवहन विभाग को भी निर्देश दिए हैं। एआरटीओ और एआरएम को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस ने संबंधित विभागों को भेजी केंद्रों की सूची
डीआईओएस अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग और परिवहन विभाग को केंद्रों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। कहा गया है कि शासनादेश के तहत जरूरी सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें