हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की सांसद कंगना रणाैत वाद में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। कंगना की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता की तरफ से तबीयत खराब होने की अर्जी दी गई। साथ ही बहस के लिए अगली तारीख की मांग की। 24 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। इस पर वादी के अधिवक्ताओं ने एतराज जताया।
विज्ञापन
वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि पिछली तारीख पर सांसद की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने लिखित बहस दाखिल की थी। बहस सुनाने के लिए समय की मांग की थी। सांसद कंगना रणाैत पर 26 अगस्त, 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने 11 सितंबर, 2024 को परिवाद दाखिल किया था। सांसद को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस उनके दोनों पतों पर भेजे गए थे। संवाद