फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बार काउंसिल ऑफ इंडिया में सुनवाई पूरी हुई

Tue, 07 Mar 2023 07:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चल रहे विवाद में बार काउंसिल ऑफ इंडिया में सुनवाई पूरी हो गई है। दोनों गुटों ने अपने चुनाव की प्रमाणिकता के लिए साक्ष्य जमा कर दिए हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया इस पर होली बाद निर्णय लेगी।

22 दिसंबर 2022 को हुए सालाना चुनाव में सौरभ यादव अध्यक्ष तथा संतोष यादव सचिव चुने गए हैं। 27 जनवरी 2023 को दूसरे गुट के हुए चुनाव में आनंद यादव को अध्यक्ष तथा सुजीत शर्मा को सचिव चुना गया है। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर हुए विवाद में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सौरभ यादव गुट के चुनाव को मान्यता दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आनंद यादव के गुट को मान्यता देकर सौरभ गुट को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। चार मार्च को दोनों पक्षों द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। जबकि इसी बीच सौरभ यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को विधि के अनुसार सुनवाई करने को कहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया में सुनवाई पूरी होने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया होली के बाद निर्णय सुनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें