मार्कंडेय मेले में स्वास्थ्य शिविर का सीएमओ ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने शुक्रवार को महर्षि मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि पर चल रहे मेले में लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जब तक मेला चल रहा है वे 24 घंटे सक्रिय रहें। सीएमओ ने एंबुलेंस पायलट और ईएमटी को भी सतर्क रहने को कहा।
सीएमओ दोपहर करीब 1 बजे महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि पर पहुंचे। यहां लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने की आवश्यकता है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। सीएमओ ने मेला की व्यवस्थाओं को देखते हुए कहा कि लोगों की इस पवित्र स्थल से आस्था है और इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं।
निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रदीप कुमार चिकित्सा अधिकारी, डॉ. कुंतेश कुमार चिकित्सा अधिकारी, मनोज कुमार फार्मासिस्ट, मनेद्र सिंह स्टाफ नर्स, विक्रम सिंह, मनीष कुमार, वीरपाल सिंह मौजूद मिले। इस अवसर पर रविंद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।