फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निरीक्षण में तीन अधिकारी और 6 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Fri, 07 Nov 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- डीएम ने वेतन रोककर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट स्थित सरकारी कार्यालयों का शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सुबह 10:15 बजे से 10:45 बजे तक निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर हकीकत जानी। गैर हाजिर मिले तीन अधिकारी, छह कर्मचारी का वेतन रोककर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंंता लोक निर्माण कार्यालय में अधिशासी अभियंंता एके अरुण गैर हाजिर मिले। प्रधान सहायक भगवती प्रसाद, वरिष्ठ सहायक रामवीर सिंह हस्ताक्षर कर कार्यालय से नदारद मिले। वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। वरिष्ठ सहायक उत्तम प्रकाश, पवन कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मी सौरभ को आकस्मिक अवकाश पर बताया गया। लेकिन उनके आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं मिले।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय में आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. देवेंद्र सिंह कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। कुछ देर बाद आ गए लेकिन विलंब से आने का कारण नहीं बता सके। जिला सेवा योजन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक ब्रजेश कुमार सिंह को चिकित्सकीय अवकाश पर बताया गया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम कार्यालय में नहीं मिले। बताया गया कि वह शासकीय कार्य से जनपद न्यायालय गए हैं।
डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर कार्यालय से नदारद कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा अधिकारी, कर्मचारी अवकाश पर स्वीकृत कराने के बाद ही जाएं। उसका अंकन अवकाश रजिस्टर में अवश्य किया जाए। डिप्टी कलक्टर ध्रुव शुक्ला, अनिल सक्सेना, आईजीआरएस प्रभारी अनुज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें