फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवदेनशील रहकर कार्य करें स्वास्थ्यकर्मी- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को कोविड केयर एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से कहा कि बेहद संवेदनशील रहकर अपने दायित्वों को पूरा करें। संक्रमितों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कोविड लेवल टू अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोमवार की शाम कोविड केयर एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम में जो भी कॉल आएं उसका पंजिका में अंकन किया जाए। उस पर तत्काल कार्रवाई हो, समस्या का निदान प्राथमिकता पर हो। होम-आइसोलेशन के सभी मरीजों से शिक्षा, राजस्व विभाग तैनात कर्मी अलग-अलग फीडबैक लें। यदि किसी मरीज को कोई समस्या हो तो फीडबैक लेने वाला कर्मी तत्काल ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के संज्ञान में लाए। चिकित्सक संक्रमित मरीज से वार्ता कर उसे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में तैनात सभी अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी अपनी-अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि रैपिड रिस्पांस टीमों के मोबाइल नंबर सभी आशा, एएनएम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के पास उपलब्ध रहें। कंट्रोल रूम के प्रत्येक पटल पर भी जनपद की सभी आरआरटी टीमों के मोबाइल नंबर के साथ-साथ सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्षों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के मोबाइल नंबर की सूची मौजूद रहें। जो भी सूचनाएं ऑनलाइन फीड होनी है उन्हें समय से फीड कराया जाए। कोविड-19 के कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि वह दिन में कम से कम एकबार प्रत्येक दशा में कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखें। डीएम ने अधिकारियों के साथ कोविड लेवल टू अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी बीराम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय, उप जिलाधिकारी ऋषिराज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अरविंद गर्ग, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप, डॉ. आरके सिंह, डॉ. अनिल यादव, रविंद्र गौर, अनिल चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें