कोविड अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज परिसर में बने कोविड अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्यकर्मी की हालत बिगड़ गई। एक्स-रे रूम में पीपीई किट पहन कर काम करने वाला कर्मचारी कक्ष का एसी बंद होने से घबराहट और बेचैनी महसूस करने लगा।
ज्यादा घबराहट होने पर वह तेजी से कोविड अस्पताल से बाहर निकल आया। चक्कर आने से वह जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर वह आधे घंटे तक इलाज के लिए तड़पता रहा लेकिन कोई भी इलाज के लिए नहीं आया। आधे घंटे बाद मेडिकल स्टाफ उसे अस्पताल के अंदर ले गया।
फिरोजाबादः कोरोना संक्रमित युवक की आगरा में मौत, सात नए केस और मिले
कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों के एक्स-रे के लिए कोविड अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी पुरुषोत्तम रविवार सुबह करीब आठ बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। कोरोना से पीड़ित पांच मरीजों के एक्स-रे करने के बाद पुरुषोत्तम की तबीयत खराब होने लगी। वह पीपीई किट पहने था। एक्सरे कक्ष का एसी बंद होने से वह घबराहट महसूस करने लगा। घबराहट के कारण वह कोविड अस्पताल से बाहर आ गया। उसे चक्कर आ गए और बेहोश होकर अस्पताल के गेट पर ही गिर पड़ा।