फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य उपकेंद्र में भरे हैं कंडे एवं करब, गांव के धर्मशाला पर भी कब्जा

Tue, 23 Jun 2026 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: चौसिंगी में स्वास्थ्य उपकेन्द्र और धर्मशाला में भरे कंडे और करब - फोटो : मनीष उपाध्याय
विज्ञापन
बाह। चौसिंगी गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र में कंडे और करब भर दी है। धर्मशाला पर भी कब्जा कर लिया है। एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में शिकायत किए जाने पर एसडीएम ने बाह पुलिस को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चौसिंगी के कल्याण सिंह ने एसडीएम से की शिकायत में कहा है कि ग्राम पंचायत की जमीन पर स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं धर्मशाला बने हुए हैं। दोनों पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। बाजरा की करब और कंडे भर दिए हैं। गृहस्थी का सामान रख लिया है। इतना ही नहीं पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण भी कर लिया है। परिसर के चारों ओर कटीली झाड़ियां खड़ी हैं, गंदगी पसरी है। हैंडपंप खराब पड़ा है। आलम ये है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में टीकाकरण तक के लिए एएनएम नहीं बैठ पा रही। धर्मशाला में भी कोई कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है। खाली करने की बात कहने पर कब्जाधारी धमकाने लगते हैं। बाह के एसडीएम विनोद कुमार ने बाह पुलिस को स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर बाह के बीडीओ नीरज तिवारी ने बताया कि सचिव को भेज कर जांच कराएंगे। कब्जा मिलने पर उसे हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें