अछनेरा में राम मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का हुआ लोकार्पण, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया शुभारंभ
- फोटो : मनीष उपाध्याय
अछनेरा। कस्बा अछनेरा के पहाड़ लाइन स्थित श्रीराम मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का सोमवार को फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने शुभारंभ किया। बताया कि जीर्णोद्धार कार्य करीब 80 लाख रुपये की लागत से होगा। विधायक ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने का माध्यम है। मंदिर के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख महाराज सिंह, अध्यक्ष ओमवती, राजू अग्रवाल अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार यादव, रामनिवास, शिवा माहौर, मनीष सिंघल, उदय चाहर, रामेश्वर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।